_नगर पालिका चौक से शहीद स्मारक तक निकाला मौन जुलूस, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि।_
सारनी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा शुक्रवार 14 अगस्त को मौन जुलूस निकाला। विभाजन के दौरान हुए संघर्ष में मृत लोगों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।
हर घर तिरंगा फोटो कांटेस्ट का आयोजन
देश की आजादी के बाद 14 अगस्त 1947 को देश का विभाजन हुआ था। इस स्मृति में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार उक्त दिवस पर नगर पालिका चौक से लेकर शहीद स्मारक तक मौन जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद योगेश बरदे, जफर अंसारी, प्लांट के सुरक्षा अधिकारी शरद कुमार राघव उपस्थित थे। सभी ने इस त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि
1947 के भारत विभाजन के दौरान पीड़ितों और लोगों के कष्टों को याद याद करने के लिए उक्त दिवस मनाया जाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पहली बार 2021 मनाने की घोषणा की थी। यह दिन विभाजन के दौरान अनेक भारतीयों को हुई पीड़ा को याद करता है। विभाजन में कई परिवार विस्थापित हुए और कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसका उद्देश्य भारतीयों को सामाजिक विभाजन, असामंजस्य को दूर करने तथा एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता की याद दिलाना है। विभाजन के दौरान 2 लाख से ज्यादा लोगों को जान गवानी पड़ी थी। जबकि इतिहास के आंकड़ों के अनुसार तकरीबन 2 करोड़ लोग विस्थापित हुए थे। इस अवसर पर संदीप झपाटे, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री रविन्द्र वराठे, कमलेश पटेल, स्वच्छता निरीक्षक केके भावसार के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शहीदों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।