*वार्ड 1 व 2 में में पैदल पहुंची नपा की टीम, स्ट्रीट लाइट, सफाई और नलों की शिकायत, वार्ड 1 में सार्वजनिक टैब पर किए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश*
_मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार वार्डों में पहुंचेगी नपा, पार्षद, सीएमओ, उपयंत्री के अलावा अन्य अधिकारियों ने किया वार्डों का पैदल भ्रमण, लोगों से जानी समस्याएं।_
सारनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार आम नागरिकों की सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक शुक्रवार वार्ड स्तर पर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद सारनी की टीम वार्ड 1 व 2 में भ्रमण के लिए पैदल निकली। वार्डों में स्ट्रीट लाइट, सफाई और नलों से कम प्रेशर में पानी आने जैसी समस्याएं आई।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार वार्ड स्तर पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण किया जाना है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को पूरी टीम के साथ वार्ड 1 व 2 में पैदल पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। वार्ड 1 में मनीष बड़ोनिया ने नल में प्रेशर कम आने की समस्या बताई। इसी वार्ड में शनि मंदिर के पास सफाई की समस्या सामने आई। वार्ड के लोगों ने बताया कि सफाई कामगार नहीं आते। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने
तत्काल स्वच्छता दल बुलवाकर सफाई कराई। वार्ड 1 में एक स्थान पर सार्वजनिक टैब पर अतिक्रमण मिला। प्रभारी सीएमओ ने इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। वार्ड 2 में भी स्वच्छता एवं स्ट्रीट लाइट सुधारने जैसी समस्याएं लोगों ने टीम को बताई। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। टीम में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के अलावा वार्ड 1 की पार्षद छाया अतुलकर, वार्ड 2 के पार्षद भीमबहादुर थापा, वार्ड 8 के पार्षद प्रवीण सोनी, सहायक
लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री कमलेश पटेल, शिवम डेहरिया, राजेश बगाहे, जसवंत विश्वकर्मा, गुरूस्वामी एरूलू सुनील सहारे, संतोष सोनारिया, आरएस सतवंशी, प्रहलाद देशमुख, राजेश वागद्रे, प्रियंका उइके, शुभम दुबे, हरीश बोहित, कीर्ति सारवान, कलाचंद सिंदूर, रंजीत डोंगरे, अमित नकवाल, प्रमोद हुरमाड़े, मिथुन नकवाल, मोहनिश पूर्वे के अलावा अन्य नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित थे।