क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया सारनी क्षेत्र का मान सम्मान एक वर्ष पूर्व पिता की हुई मृत्यु फिर भी हार नहीं मानी!!!!! संत रविदास समाज की बेटी कु. रिंकी राजेश तिलन्ते ने पिता के अभाव में भी हिम्मत नहीं हारी और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा सहारा बनाया। अपनी मेहनत और लगन से
नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर डेंटल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर उन्होंने समाज का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता, बेटियों के लिए प्रेरणा है दूसरी बेटी रिया तिलन्ते ने भी नीट परीक्षा में डेंटल कॉलेज प्राप्त किया था किंतु रिया को एमबीबीएस करना है इसलिए उसने अपनी सीट छोड़कर आने वाले साल में एमबीबीएस में एडमिशन करने के लिए तैयारी चालू कर दी है l शिक्षा और दृढ़ संकल्प से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।