*अभिनंदन एवं हार्दिक बधाई* !
प्रिय हर्षल अडलक,
नीट (NEET) परीक्षा में आपकी इस शानदार सफलता और शासकीय मेडिकल कॉलेज, सिवनी में एमबीबीएस (MBBS) हेतु चयन होने पर आपको ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं!
आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपकी कठोर मेहनत, लगन और अटूट समर्पण का परिणाम है।
इस गौरवमयी अवसर पर आपके पूज्य पिता श्री हेमंत अडलक जी *( RAMOND में कार्यरत )* एवं आदरणीय माता श्रीमती अर्चना अडलक को भी कोटि-कोटि बधाई,
जिनके मार्गदर्शन, त्याग और संबल से आपने यह मुकाम हासिल किया है।
चिकित्सा शिक्षा के इस नए सफर में आपका अध्ययन सहज, सुगम और निर्विघ्न रहे।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप अपनी पढ़ाई में नित नए आयाम स्थापित करें और एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर देश व समाज की सेवा में अपना श्रेष्ठ योगदान दें।
उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाओं सहित!
शुभचिंतक