रामरख्यानी में होगा फुटबॉल_
सारनी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ शनिवार को सारनी क्लब में किया गया।
खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया थीम पर आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद प्रवीण सोनी, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, श्री के के भावसार, शिवम डेहरिया, गुरुस्वामी एरुलू , रंजीत डोंगरे, एव राजेश वागद्रे सभी की उपस्थिति में खेल दिवस आयोजन शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष श्री बरदे व नगर निगम पालिका कर्मचारियों ने खेल खेलकर शुभारंभ किया।
रविवार 30 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से रामरख्यानी स्टेडियम सारनी में फुटबाल मैच स्कूल कॉलेज एव समस्त नगर के खिलाड़ी गणों का मैच रहेगा। सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण अतिथियों के कर कमलों से किया जाएगा।
इस अवसर पर कर्मचारी राकेश डोंगरे , कीर्ति नायक , निराकार सागर , राम प्रसाद दास मुकेश नागले प्रताप सिंदूर उपस्थित थे।