पैदल पहुंची नपा की टीम, पानी, स्ट्रीट लाइट, सफाई की समस्या

 

*वार्ड 5 व 6 में पैदल पहुंची नपा की टीम, पानी, स्ट्रीट लाइट, सफाई की समस्या आई*

_मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार वाडों में पहुंचेगी नपा, पार्षद, सीएमओ, उपयंत्री के अलावा अन्य अधिकारियों ने किया वार्डों का पैदल भ्रमण, लोगों से जानी समस्याएं।_

सारनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार आम नागरिकों की सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक शुक्रवार वार्ड स्तर पर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत शनिवार 29 अगस्त को नगर पालिका परिषद सारनी की टीम वार्ड 5 व 6 में भ्रमण के लिए पैदल निकली। वार्डों में सफाई और स्ट्रीट लाइट खराब होने, पानी जैसी समस्याएं आई।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार वार्ड स्तर पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण किया जाना है। इसी अभियान के तहत शनिवार को पूरी टीम के साथ वार्ड 5 व 6 में पैदल पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। टीम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद ज्योति नागले, चंद्रा सोनकर, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, सहायक के अलावा अन्य लोग शामिल थे।

आगामी शुक्रवार को वार्ड 7 एवं 8 में भ्रमण कार्यक्रम होगा। टीम में नगर पालिका की ओर से शिवम डेहरिया, राजेश बगाहे, गुरुस्वामी एरुलू, आरएस सतवांशी, कीर्ति सारवान, प्रियंका उइके, राजेश वागदरे, रंजीत डोंगरे, लालचंद सिंदूर, अमित नकवाल, प्रमोद हुरमाड़े, रोशन बामने, योगेश पाटिल समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.