हम स्वतंत्र नहीं स्वच्छंद हो गए हैं दिलीप जी

घोड़ाडोंगरी

 

नगर के दुर्गा चौक में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर वासियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री शंकर लाल अग्रवाल के पुत्र दिलीप जी अग्रवाल ने कहा कि देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो गए देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही आजादी के बाद इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भारत सरकार ने पूरा सम्मान दिया ।

हर घर तिरंगा फोटो कांटेस्ट का आयोजन

लेकिन इतने वर्षों में देखा जाए तो भ्रष्टाचार चरम पर है भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही नहीं होती है 80 वर्षों से विकास के नाम का पहिया घूम रहा है लेकिन देश का जितना विकास नहीं हुआ उससे अधिक भ्रष्टाचारियों का विकास हुआ है। आज भी मूलभूत समस्याएं जैसी की तैसी हैं। स्वतंत्रता के मूल्यों को हमने खो दिया है हम स्वतंत्र नहीं स्वच्छंद हो गए हैं।

नगर के दुर्गा चौक में आयोजित मुख्य समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष मीरावती उइके ने ध्वजारोहण किया। नगर परिषद की सीएमओ श्रीमती संध्या सरयाम ने पूजन अर्चन किया। मंच संचालन नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू खनूजा द्वारा किया गया ।

यहां पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके और भाजपा पार्षदों की अनुपस्थिति भी लोगों में चर्चा का विषय रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.