नव अंकुर सखी हरियाली यात्रा का हुआ आयोजन। गांव को हरा भरा करने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देश पर नवांकुर संस्था जन स्वास्थ्य रक्षा समिति आदर्श विकासखंड घोड़ाडोंगरी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम सलैया द्वारा ग्रामसलैया में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया
नवांकुर सखी को संबोधित करते हुए रूपचंद यादव जैव विविधता विद ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना है जिससे गांव का वातावरण शुद्ध रहेगा पेड़ फल फूल छांव के साथ-साथ बादल को भी आकर्षित करते हैं जहां अधिक पेड़ रहते हैं वहां पर्याप्त मात्रा में वर्षा होती है जल संरक्षण का सबसे अच्छा स्रोत है पेड़ इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए इन पौधों को जीवित रखने के लिए हमें जल की आवश्यकता होगी
हमारे गांव के नालो पर हमें बौल्डर चेक गेबियन संरचना एवं बोरीबंदन करना चाहिए अंत में सभी नवांकुर सखियों को आम जामुन सीताफल एवं मीठी नीम के पौधे वितरण कर इन्हें पालने का संकल्प दिलाया एवं प्रत्येक घर के सामने फूल लगाकर गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में विशेष रूप से मैटर संगीता उघडे ग्राम विकास प्रेसपुट्टन समिति अध्यक्ष प्रियंका साहू अभिषेक मालवीय एवं समस्त नवांकुर सखी उपस्थित थी