परामर्शदाता एवं मास्टर ट्रेनर की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

दिनांक 12 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला टीकमगढ़ एवं जिला निवाड़ी के सभी परामर्शदाता एवं मास्टर ट्रेनर की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन जिला चिकित्सालय के एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर जिला टीकमगढ़ में किया गया।

आज की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ ओ पी अनुरागी जी(मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) उपस्थित रहे एवं अध्यक्ष डॉ के एम वरुण जी (जिला स्वास्थ्य अधिकारी 2) रहे। बैठक का आयोजन श्रीमती जाग्रति जी(जिला समन्वयक आरकेएसके),श्रीमति भारती अग्रवाल जी(संस्था अध्यक्ष GBMM) एवं श्रीमति ज्योति शर्मा जी(उपाध्यक्ष GBMM) के निर्देशन में किया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान डॉ अनुरागी जी(CMHO) द्वारा कार्यक्रम की जानकारी ली गई और सभी मास्टर ट्रेनर से आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कहा गया और डॉ के एम वरुण जी(जिला स्वास्थ्य अधिकारी 2) द्वारा सभी मास्टर ट्रेनर एवं परामर्शदाताओं के रिकॉर्ड देखे गए एवं गुणवत्ता पूर्ण सेवा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी 2 जी के द्वारा बैठक में पूरे समय बैठ कर सभी गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।

श्री मति जाग्रति जी द्वारा सभी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया तथा सभी को आगामी विजिट संबंधी दिशा निर्देश प्रदान किए।

आज की बैठक में मानसिक स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ धीरेन्द्र यादव जी उपस्थित रहे और सभी उपस्थित व्यक्तियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की और मन कक्ष में बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के संबंधी जानकारी के लिए मन कक्ष भेजने हेतु कहा गया, साथ ही जिला चिकित्सालय से डॉ आर एस ठाकुर जी जी ने सभी को RTI एवं STI की जानकारी दी गई।

एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर में संचालित एएनएम की इम्यूनाइजेशन मीटिंग में संस्था उपाध्यक्ष जी के द्वारा व्यक्तिगत रूप से जाकर कार्यक्रम की जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम को प्रभावी बनाने हेतु सहयोग करने की चर्चा की गई।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी 2 तथा जिला समन्वयक जी की गरिमामई उपस्थिति में संस्था अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष महोदया जी द्वारा सभी प्रतिभागियों को उनकी कार्यशैली के अनुसार पुरस्कृत किया गया और नियमित रूप से कार्य करने एवं निरंतर ऑनलाइन पोर्टल पर रिपोर्टिंग करने के लिए कहा गया, और बैठक के अंत में संस्था अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जी ने सभी परामर्शदाता और मास्टर ट्रेनर से व्यक्तिगत रूप से समूह चर्चा की गई तथा उपस्थित सभी

अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को निर्धारित लक्ष्य तक ले जाने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.