नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन

प्रमोद सूर्यवंशी

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्नधारिया आमला सेक्टर क्रमांक 1 में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत भवन अन्नधारिया में हरियाली अमावस्या पर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर , जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक

अरविंद माथनकर एवं नरेन्द्र प्रसाद सोनी द्वारा कलश का पूजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन अभियान परिषद के जिला समिति सदस्य नरेंद्र प्रसाद जी सोनी द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा , हर-घर तिरंगा अभियान , एक पेड़ मां के नाम और अखंड भारत दिवस भारत विभाजन की विभिषिका पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम के पश्चात नवांकुर सखियों को पौधे वितरण किए गए । कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।कार्यक्रम में नवांकुर सखी सरिता सोलंकी , हेमलता धाकड , दीपिका चौहान, मीरा सावनेर, कृष्णा मालवी, ऊषा सोनारे, शर्मिला रहड़वे , कमल पवार, लक्ष्मी इंगले , सरोज सूर्यवंशी ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कार्तिकराम बारपेटे ,परामर्शदाता घनीराम गढ़ेकर , वीरेंद्र सोलंकी आदि उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.