‘एक पेड़ पितरों के नाम’ अभियान के तहत अखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी द्वारा फूलगांव रोड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर वासियों के सहयोग से पौधों का रोपण एवं पौधा संरक्षण हेतु व्यवस्थित ट्रीगार्ड तथा पितरों की स्मृति के बोर्ड लगाए ,पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से किया इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों ने विभिन्न पौधे मंत्र उपचार पूजन के पश्चात रोपण किया गया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इसी स्थान पर पूर्व में लगाए गए पौधों को देखकर उपस्थित परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर की कहा कि यह पौधे आने वाले हमारी पीढ़ी को एक स्वस्थ वातावरण स्वस्थ वायु प्रदान करेंगे। जिसके लिए यह कार्य करने वाले गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं नगर के युवा साधुवाद एवं बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में तहसील समन्वयक डॉ. मनोज पाटणकर ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण बदलाव को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण को प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अभियान के तहत हमें स्थानीय परिजन एवं बाहरी परिजनों का बहुत बढ़िया सहयोग प्राप्त हो रहा है परिजनों का कहना है कि हम लोग यह कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आप सब लोगों के माध्यम से हम अपने पितरों का स्मरण कर रहे हैं और पर्यावरण का भी संरक्षण कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ पितरों के नाम’ अभियान के माध्यम से पौधारोपण को श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, जितना पौधा लगाना।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया एवं नगरवासियों से पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प का आग्रह किया। इस आयोजन से सभी नगर वासियों में हर्ष उत्साह है यहां उपस्थित परिजनों के जन्मदिन भी मनाया गया सभी परिजनों द्वारा गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र द्वारा सुभाषित प्रदान किया गया। जिन परिजनों का जन्म उत्सव था उन्होंने स्कूल के बच्चों को चॉकलेट बिस्कुट के लिए बात अपना जन्म उत्सव मनाया। कार्यक्रम में बच्चों को जन्मदिन पर शुभ भावनाएं प्रदान की गई और संकल्प लिया गया कि हम शुभकामनाएं कामनाएं नहीं देंगे शुभ भावनाएं देंगे।
स्वर्गीय श्री भैया लाल जी जैन की स्मृति में श्रीमती निपुण जैन मैडम द्वारा बच्चों के लिए पर्यावरण गीत के द्वारा प्रश्न मंच इसमें बच्चों को से पर्यावरण संबंधित प्रश्न पूछे गए और बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने तहसील समन्वयक डॉक्टर मनोज पाटणकर के साथ मिलकर मंदिर परिसर की सफाई की और इस आयोजन को रिल का आयोजन नहीं रियल का आयोजन बनाया गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के मूल मंत्र हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा का अनुसरण करते हुए।