वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर आज 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान हेतु आज तिरंगा यात्रा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से घोड़ाडोंगरी में अखिल विश्व गायत्री परिवार के नेतृत्व में निकाली गई गायत्री परिवार के सदस्य एवं नगरवासी तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार के तहसील समन्वयक
डॉ मनोज पाटणकर जी ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं बल्कि देश की एकता त्याग शौर्य और गौरव का प्रतीक है ।युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की गई है । तिरंगा यात्रा में घोड़ाडोंगरी के ओझाढाना में संचालित बाल संस्कारशाला के नन्हे मुन्ने बच्चे हाथों में सर पर तरंगा टोपी और जुबा पर तिरंगे के लिए सम्मान
सूचक ओजस्वी नारे लगाते एवं सभी नगर वासियों से हर घर तिरंगा का आह्वान करते हुए विशाल यात्रा देखते ही बनती थी । शोभायात्रा का शंख नाद अनुराग अग्रवाल एवं भगवा झंडा श्री कृष्ण गोपाल अग्रवाल जी द्वारा दिखा कर श्री अग्रसेन भवन दुर्गा चौक घोड़ाडोंगरी से किया गया यात्रा ने फुलगोहान स्थित हनुमान मंदिर पर विश्राम श्रीमती निपुण जैन मैडम द्वारा मनमोहक कविता पाठ किया गया मंदिर पर सभी का स्वागत एवं प्रसाद एवं स्वल्पाहार किया गया।