देश की आजादी दिलाने में जिन अमर शहीदों ने अपनी जान गवांई और भारत देश को अंग्रेजौके शासन से आजाद कराया जिस स्वतंत्र भारत देश में जहां हम सब खुले आसमान के नीचे स्वतंत्र रूप से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन अमर शहीदों का शहीद स्तंभ में मध्य प्रदेश शासन द्वारा शहीदों के नाम अंकित है उन स्तंभों को नगर परिषद घोड़ा डोंगरी में अवस्थित रूप से रखा गया है जिससे उन महान शहीदों और सेनानियों का अपमान हो रहा है। उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री भोंदेसिग कवडें के पौत्र योगेंद्र कवडे एवं स्वर्गीय बिरसा इवने के परिजनों ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी से मांग करी है,
की उन शहीद स्तंभों को उचित एवं सम्मानित स्थान पर स्थापित किया जाए जिससे उनके देश के प्रति बलिदान एवं शौर्य को समाज एवं देश की युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके इन्हीं मांगों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल इवने के साथ योगेंद्र कवडे दुष्यंत महाले राजेश राजपूत सुशील धुर्वे दिलप्रीत सिंह खनूजा एवं कांग्रेस पदाधिकारीयोद्वारा सीएमओ नगर परिषद घोड़ाडोंगरी संध्या सरेयाम को ज्ञापन सौंपा गया।