अब रोज सुबह 6 बजे से योग,घोड़ाडोंगरी में रोज करेंगे योग

आज 22 जून योग अभ्यास निरंतर जारी बालाजी गार्डन प्रातः 6:00 बजे आप भी पधार कर लाभ अर्जित करसकते है। आओ करे योग रहे निरोग

16 जून से श्री स्वर्गीय श्री हरिराम जी अग्रवाल की स्मृति में बालाजी गार्डन में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बारीकी से योग प्रशिक्षण पाकर बहुत आनंद का अनुभव किया सकारात्मक ऊर्जा का अहसा किया और तहसील समन्वयक डॉक्टर मनोज पाटणकर जी से इसे निरंतर जारी रखने का आग्रह किया

जिसे डॉक्टर साहब ने स्वीकार किया और यह योग प्रशिक्षक अब बालाजी गार्डन में प्रतिदिन किया जाना निश्चित किया गया आप सभी प्रातः 6:00 बजे बालाजी गार्डन पहुंचे इस योग प्रशिक्षण का लाभ ले अपने जीवन को रोग मुक्त बना सकते हैं। पहला सुख निरोगी काया। आओ मिलकर करें योग रहे निरोग।

Leave A Reply

Your email address will not be published.