*पांच कुंडी गायत्री यज्ञ की बैठक संपन्न*

 

गायत्री शक्तिपीठ पाथाखेड़ा में पांच कुंडी गायत्री यज्ञ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गायत्री जयंती पर्व पर पांच कुंडी गायत्री यज्ञ करने का विचार किया। सभी कार्यकर्ताओं ने इसमें सहमति प्रदान की कार्यक्रम 22/6/ 2026 से 24/ 6/ 2026 तक किया जाएगा। 22 तारीख दिन सोमवार को 10:00 बजे जल कलश यात्रा, 2:00 बजे महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्टी। 23 तारीख को प्रातः 9:00 बजे देव पूजन पांच कुंडी गायत्री यज्ञ प्रारंभ परिजनों के विभिन्न संस्कार,

सायंकाल 7:00 से दीप महायज्ञ, 23 तारीख दिन बुधवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति प्रसादी वितरण टोली की विदाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से घोड़ा डोंगरी तहसील समन्वयक डॉक्टर मनोज पाटनकर जी, श्री चेतराम साहू , मंगल मूर्ति सोनी जी गजानन रघुवंशी जी अनिल कुमार शर्मा, खेमराज पवार डॉ दशरथ गीद जी संतोष सोनी आकाश रघुवंशी अरविंद सोनी नीतेश सोनी प्रभात सोनारे दीपचंद, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.