आमला में आयोजित आठवां खो-खो लीग 2026 रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न, एसएमजेके फाइटर्स का शानदार प्रदर्शन
आमला। सुषमा महिला जन कल्याण , एमपी खो खो संघ,खो खो संघ आमला एसएमजेके स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “स्टेट खो-खो लीग 2026” का सफल आयोजन दिनांक 09 जून से 11 जून 2026 तक रेलवे ग्राउंड, आमला (मध्यप्रदेश) में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार रहीं ,वाल्मिकी पैंथर्स – स्वामी: राम मेहर सिंह, विनय टाइटन्स – स्वामी: सुनील सोनी,एसएमजेके फाइटर्स – ओनर आराधना मालवीय,नॉमिट फाइटर्स स्वामी: रोहित हारोड़े
मोरेश्वर निंजा – स्वामी: नितिन गाडरे, सैनिक योद्धा – स्वामी: रूप सिंह खेड़ी
प्रतियोगिता का संचालन एवं व्यवस्थाएं अधिकारियों की टीम द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न की गई, जिनमें चंद्रशेखर स्वामी, दीपक जाट, शुभम कच्छी, आफरीन शेख, नैन्सी जैन, पूजा बर्मन, कशिश विश्वकर्मा, आशीष मकोड़े, हरि झरबडे चार बड़े एवं आशीष पाटवारी का विशेष योगदान रहा। वहीं, कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन हरि झारबड़े द्वारा किया गया।
मध्यप्रदेश अमेच्योर खो-खो एसोसिएशन के सचिव संजय यादव के मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹21,000 प्रदान किया गया, जो डॉ. योगेश पंडाग्रे (विधायक) द्वारा प्रायोजित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान खेले गए प्रमुख मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे –
* Vinay Titans बनाम Valmiki Panthers – विजेता: Vinay Titans
* Fauji Warriors बनाम Nomit Fighters – विजेता: Fauji Warriors
* Moreshwar Ninjas बनाम SMJK Fighters – विजेता: SMJK Fighters
* Vinay Titans बनाम Fauji Warriors – विजेता: Vinay Titans
* Valmiki Panthers बनाम Moreshwar Ninjas – विजेता: Valmiki Panthers
* Nomit Fighters बनाम SMJK Fighters – विजेता: SMJK Fighters
प्रतियोगिता में SMJK Fighters का प्रदर्शन अत्यंत शानदार रहा। 09 जून की शाम 7 बजे प्रारंभ हुए मुकाबले में SMJK Fighters ने Moreshwar Ninjas को 6 अंकों के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की। इसके पश्चात 10 जून को प्रातः 6 बजे आयोजित मुकाबले में भी SMJK Fighters ने अपना विजयी क्रम बरकरार रखते हुए शानदार जीत दर्ज की।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खिलाड़ियों, अधिकारियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
“गति, कौशल और विजय” के संदेश के साथ आयोजित यह खो-खो लीग खेल जगत में आमला की एक नई पहचान स्थापित करने में सफल रही।