*भगवान बिरसा मुंडा जी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।*

 

 

*घोड़ाडोंगरी आदिवासी समाज के महान जननायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी का शहादत दिवस घोड़ाडोंगरी स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।*

 

*कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी के संघर्षमय जीवन, उनके बलिदान तथा आदिवासी समाज के उत्थान हेतु किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।*

 

*कार्यक्रम में सर्वश्री भगवत तुमराम, गणेश प्रसाद धुर्वे, रामप्रसाद धुर्वे, संतोष कुमार उईके, मदरसा तेकाम, श्रीराम मर्सकोले, डा.अभयदेव युवने, नरेंद्र उईके, छोटूसिंह उईके, ज्ञानसिंह तेकाम, संतोष आहके सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।*

 

*अंत में उपस्थित जनों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज की एकता, शिक्षा एवं विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.