विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प और विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 

प्रमोद सूर्यवंशी

 

 

आमला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति आमला,अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्नधारिया एवं ग्राम पंचायत अन्नधारिया के संयुक्त तत्वाधान में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड आमला कुशाग्र अग्रवाल

एवं द्वितीय व्यवहार कनिष्ठ खण्ड व्यवहार न्यायालय आमला न्यायाधीश गार्गी शर्मा के कमलों द्वारा ग्राम पंचायत भवन अन्नधारिया एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर पौधारोपण किया गया। न्यायधीश कुशाग्र अग्रवाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण करने का आह्वान कर वर्षा काल में अधिकाधिक पौधे लगाने का आग्रह आमजन से किया गया।

 

विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए न्यायाधीश गार्गी शर्मा द्वारा

घरेलू हिंसा, दुर्घटना बीमा, आपसी विवाद, पाक्सो एक्ट, महिला हिंसा सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच मीनावती गढेकर, ब्लॉक समन्वयक अरविंद माथनकर, परामर्शदाता एवं पीएलवी घनीराम गढ़ेकर, समाजसेवी विक्की पारधी, समाजसेवी दीपक कनाठे, प्रवीण चौहान, अखिलेश झाडे सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी विक्की पारधी ओर समाजसेवी दीपक कनाठे का प्रशस्ति पत्र और श्रीफल देकर सम्मान भी किया गया‌। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नरेंद्र गढ़ेकर द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.