मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था तरुण शक्ति समिति (आमला) ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
आमला। ग्राम हसलपुर, और मोरखा पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ तरुण शक्ति समिति, आमला द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद माथनकर, ब्लाक समन्वयक (मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आमला ) नवांकुर संस्था के सदस्य नितेश साहू और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष विनोद वनखेड़े उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों और समिति के सदस्यों ने मिलकर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों से लेकर वरिष्ठों तक सभी ने मिट्टी तैयार कर पौधे को रोपित किया और उसे सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प:
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका एक बच्चे की तरह पालन-पोषण करना भी जरूरी है। तरुण शक्ति समिति के सदस्यों ने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उपस्थित सभी जनों ने पौधों में नियमित रूप से पानी देने और उनकी सुरक्षा करने की शपथ ली
।