पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर घोड़ाडोंगरी से 65 लोगों का जत्था शुकताल भागवत श्रवण हेतु आज रवाना हुआ, महान विद्वान सरल स्वभाव प्रखर वक्ता पंडित श्री कृष्णाज्ञय शास्त्री जी महाराज जो भागवत कथा का अमृत वाचन करेंगे। पुरुषोत्तम मास अधिक मास में भागवत कथा का श्रवण हजारों गुना बताया गया है। जो गोदान, कन्यादान,
भूमि दान, करने का फल हजारों गुना शुकताल में यहां भागवत कथा सुनने पर मिलता है। यह कथा 25 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगी। भागवत कथा के मुख्य यजमान विजय सुशीला यादव, नारायण देवकी मालवीय, भारती अनिल शर्मा, शोभा अग्रवाल चंपा पवार खेमिया पवार रानी पाल ललिता मालवीय
सैकड़ो महिला पुरुषों ने भाग लिया है और इस भागवत कथा का अमृत पान करेंगे। जो भागवत कथा शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को शुकताल में सुनाई थी और उनको मोक्ष प्राप्त हुआ था। वही कथा का श्रवण करने घोड़ा डोंगरी से सैकड़ो लोग आज शुकताल रवाना हुए हैं।