जागे जिम्मेदार :त्वरित कार्रवाई : मामला संज्ञान में आने के केवल 2 घंटे में ही

त्वरित एक्शन लेते हुए वाटर सुविधा केंद्र की समस्या का तुरंत निराकरण करने से लोगों ने इस जिम्मेदार रवैया के लिए तारीफ करने से नहीं चुके।

वर्तमान में तो लोग ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनने पर अपने आप को ठगा हुआ ही महसूस कर रहे हैं

 

घोड़ाडोंगरी नगर के अस्पताल चौक पर मौजूद वाटर सुविधा केंद्र के पास की गंदगी और रेंगती इल्लियों का मामला संज्ञान में आते ही नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के जिम्मेदार अधिकारी ने तुरंत ही कार्यवाही करते हुए अपना सफाई अमला वाटर सुविधा केंद्र पर पहुंचाया।

मामला संज्ञान में आने के केवल 2 घंटे में ही वाटर सुविधा केंद्र के आसपास साफ सफाई की गई ।वाटर सुविधा केंद्र के आसपास रेंगती इल्लियां सफाई अमले द्वारा साफ सफाई करने से अब वहां से बाय-बाय हो चुकी है।

अब लोग भी बेफिक्र होकर पानी पी सकेंगे ।इस वाटर सुविधा केंद्र पर व्याप्त गंदगी का मामला सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकारी के संज्ञान में पहुंचा। उन्होंने भी त्वरित एक्शन लेते हुए वाटर सुविधा केंद्र की समस्या का तुरंत निराकरण करने से लोगों ने इस जिम्मेदार रवैया के लिए तारीफ करने से नहीं चुके। मिली जानकारी के मुताबिक अब लोग बेखौफ होकर यहां के पेयजल का उपयोग कर सकेंगे।

जिससे इस वाटर सुविधा केंद्र का लाभ आम जनता को मिल सकेगा।गर्मी के इन दिनों में अपने प्यासे कंठो की प्यास बुझा सकेंगे। नगर में व्याप्त समस्याओं के निराकरण में जिम्मेदार अधिकारी अगर ऐसे ही एक्शन लेते रहे तो वह दिन दूर नहीं कि जब नगर वासी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए परेशान नहीं होंगे और जिस विकास की उम्मीद को लेकर ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनी घोड़ाडोंगरी उस विकास की राह पर घोड़ाडोंगरी नगर चल पड़ेगा। वर्तमान में तो लोग ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनने पर अपने आप को ठगा हुआ ही महसूस कर रहे हैं ।जो उम्मीदें लोगों को थी वह पूरी नहीं होने से लोग आज भी यह कहने से नहीं चूकते कि इससे बेहतर तो ग्राम पंचायत ही रहती तो बेहतर था। अभी तक लगभग एक कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ है और लगभग एक दर्जन के करीब नगर परिषद के सीएमओ अधिकारी आकर जा चुके हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.