घोड़ाडोंगरी। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी नगरीय प्रशासन विभाग ने ज्योति सुनहरे को नगर परिषद घोड़ाडोंगरी का नया प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) नियुक्त किया है।
*जनता के काम अब नहीं रुकेंगे* ज्योति सुनहरे
नवनियुक्त प्रभारी सीएमओ ज्योति सुनहरे ने पदभार ग्रहण करते ही परिषद की कार्यप्रणाली को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी है उन्होंने साफ लहजे में कहा कि परिषद अब पारदर्शिता के साथ काम करेगी और किसी भी अपात्र व्यक्ति का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*ये रहेंगी नई सीएमओ की मुख्य प्राथमिकताएं*
👉पारदर्शी प्रशासन: महत्वपूर्ण शाखाओं में नियमों के अनुसार योग्य कर्मचारियों की तैनाती।
👉स्वच्छता अभियान: नगर को कचरा मुक्त बनाना और सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करना।
👉पेजल संकट का समाधान: गर्मियों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना।
👉पेंडिंग फाइलें: आम जनता के रुके हुए कार्यों और नामांतरण प्रकरणों का त्वरित निराकरण।
👉”नगर परिषद की छवि को सुधारना और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता है। पेयजल और स्वच्छता को लेकर कोई लापरवाही नहीं होगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आम जनता को अपने कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े।
*ज्योति सुनहरे प्रभारी सीएमओ नगर में हर्ष का माहौल*
प्रशासनिक फेरबदल की इस खबर के बाद घोड़ाडोंगरी की जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का मानना है कि ‘ अब परिषद के कामकाज में ईमानदारी और अनुशासन वापस लौटेगा।