*किसान ने कम दिए रुपए तो नंबर होने के बाद भी नहीं नापा गेहूं*
गेहूं की नपाई के लिए हम्मालों द्वारा ₹1000 की मांग की गई। किसान द्वारा ₹500 हम्मालों को दिए गए। तो उन्होंने गेहूं नापने से मना कर दिया
एक ट्राली पर एक सुपा लगभग 7 – 10 किलो गेहूं समिति द्वारा निकाला जाता है और इतना ही गेहूं हम्मालों द्वारा भी निकाल लिया जाता है। एवं एक क्विंटल पर 800 ग्राम गेहूं अधिक किसानों से लिया जा रहा है।
किसान ने कम रुपए दिए तो नंबर होने के बाद भी गेहूं की नपाई नहीं की गई। दूसरेका गेहूं नाप दिया गया । यह हालत है घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र के सूखाढाना गेहूं खरीदी केंद्र के किसान हरिप्रसाद सिनोटिया का दो ट्राली गेहूं की नपाई खरीदी आज मां शारदा आजीविका स्व सहायता समूह छुरी द्वारा सूखाढाना खरीदी केंद्र पर किया जाना था। देखे वीडियो
जिसके लिए किसान का गेहूं भी खरीदी केंद्र पर उपलब्ध था किसान ने बताया कि गेहूं की नपाई के लिए हम्मालों द्वारा ₹1000 की मांग की गई। किसान द्वारा ₹500 हम्मालों को दिए गए। तो उन्होंने गेहूं नापने से मना कर दिया और दूसरे किसान का गेहूं नाप लिया ।किसान ने बताया कि खरीदी केंद्र पर एक ट्राली पर एक सुपा लगभग 7 – 10 किलो गेहूं समिति द्वारा निकाला जाता है और इतना ही गेहूं हम्मालों द्वारा भी निकाल लिया जाता है। एवं एक क्विंटल पर 800 ग्राम गेहूं अधिक किसानों से लिया जा रहा है।
नपाई करने के लिए हम्मालों द्वारा एक ट्राली पर 500 रुपये अतिरिक्त राशि की मांग की जाती है। नहीं देने पर ऐसे ही हालात का सामना किसान कर रहे हैं।