कल बुद्ध पूर्णिमा पर होगा ग्रह ग्रह यज्ञ का आयोजन

 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की मार्गदर्शन में बुद्ध पूर्णिमा 1/5/.2026 दिन शुक्रवार को एक साथ एक ही समय पर भारतवर्ष में 24 लाख घरों में ग्रहे ग्रहे यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इसी क्रम में घोड़ाडोंगरी तहसील के यज्ञ प्रभारी संजू यादव ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विश्व शांति हेतु पर्यावरण संरक्षण हेतु घरों में नकारात्मकताओं को दूर कर

सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए ग्रहे ग्रहे यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने नगर के परिजनों से आग्रह किया है कि हम अपने घरों में प्रातः 8:00 बजे से 11:00 के बीच में यज्ञ संपन्न करें यज्ञ हम हवन सामग्री या घर में उपलब्ध गुड घी चावल द्वारा 24 गायत्री मंत्र या अपने ईष्ट मंत्र द्वारा विश्व कल्याण हेतु मन में भाव करते हुए यज्ञ भगवान को आहुति समर्पित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.