*प्रेरणा और लक्ष्य निर्धारण विषय पर कार्यशाला का आयोजन*

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में शासन द्वारा निर्धारित मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण हेतु जारी त्रैमासिक कैलेंडर के अनुसार माह अप्रैल में प्रेरणा और लक्ष्य निर्धारण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ साहेबराव झरबडे ने मानसिक स्वास्थ्य विषय पर अपने उद्बोधन देते हुए छात्रों को अपने लक्ष्य हेतु सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी कार्यक्रम के प्रभारी प्रो हेमंत कुमार निरापुरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में छात्र को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होना जरूरी है

जिसके लिए छात्रों को योजनाबद्ध तरीके से अपने प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार चौबे ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रो ओमप्रकाश बोरकर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रो राकेश सिसोदिया प्रो सुरभि उईके डॉ देवकृष्ण मगरदे प्रो राजेश आर्य डॉ अजाब खातरकर श्री मोहित भोपते श्री दीपक खातरकर श्री मनीष मालवीय सहित महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं प्रस्तुत रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.