विधायक ने किया सामूहिक विवाह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

जनपद सीईओ तीजा पवार से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसी भी तरह की व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो सिद्धार्थ बिहारे राकेश अरोरा आभाष मिश्रा इंदल यादव निलेश मालवीय मौजूद रहे।

घोड़ाडोंगरी। यहां के सतपुड़ा मैदान पर 30 अप्रैल गुरुवार को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आज बुधवार शाम 7 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके पहुंची उन्होंने कल गुरुवार को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। देखे वीडियो

जनपद सीईओ तीजा पवार से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसी भी तरह की व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए उन्होंने विवाह के लिए बनने वाली वेदीयो के बारे में जानकारी ली । बैठक व्यवस्था बिछायत व्यवस्था पेयजल व्यवस्था गर्मी को देखते हुए कूलर की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछा और विवाह समारोह में आने वाले जोड़ों और उनके परिजनों के अलावा अतिथियों की भोजन व्यवस्था की जानकारी ली।

विधायक में निर्देश दिए की किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए उन्होंने अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाएं देने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो सिद्धार्थ बिहारे राकेश अरोरा आभाष मिश्रा इंदल यादव निलेश मालवीय मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.