गौ सम्मान आह्वान ज्ञापन रैली :कल सोमवार सुबह 9 बजे
घोड़ाडोंगरी तहसील स्तर पर समस्त नगर वासियों और गौ सेवकों द्वारा गौ माता को सम्मान और गौ हत्या को रोकने गौ माता पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए
गौ सम्मान आह्वान ज्ञापन रैली आज
घोड़ाडोंगरी :-गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा उपाधि दिलाने के लिए आज घोड़ाडोंगरी तहसील स्तर पर समस्त नगर वासियों और गौ सेवकों द्वारा गौ माता को सम्मान और गौ हत्या को रोकने गौ माता पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए गौ माता को राष्ट्रमाता की उपाधि दिलाने की मांग को लेकर सभी नगर वासी घोड़ाडोगरी सत्यनारायण मंदिर से सुबह 9 बजे निकलकर घोड़ाडोंगरी तहसील कार्यालय पहुंचेंगे
जहां गौ माता के संबंध में अपनी सभी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार घोड़ाडोंगरी को ज्ञापन दिया जाएगा इस ज्ञापन रैली यात्रा में नगर के सभी वर्ग समुदाय व जाति धर्म के लोग एकजुट होकर तहसील कार्यालय पहुंचेंगे जहां वे सभी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे गौ सेवक द्वारा बताया गया कि भारत में दिन प्रतिदिन गौ माता पर अत्याचार बढ़ रहे हैं गौ माता को जो राष्ट्रीय सम्मान मिलना चाहिए
वह नहीं मिल रहा है जबकि इस भारत भूमि पर गौ माता की महिमा सभी जानते हैं इन सभी मांगों को लेकर आज सभी गौ सेवक इस क्रम में बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचेंगे गौ सेवकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर सनातनी हिंदू गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान मिले और गौ हत्या बंद हो इन सभी मांगों को पूरा करने अधिक से अधिक लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की है