आमला। खिलाड़ियो के लिए स्टेडियम में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से खिलाड़ियों का कंठ सूख रहा है। सुबह व शाम को स्टेडियम में प्रेक्टिस करने आने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ पानी की बोतल लानी पड़ती है। अगर स्टेडियम में कोई खिलाड़ी बिना पानी के आ जाता है तो स्टेडियम के आसपास भी पानी की व्यवस्था नहीं है। इन हालातों में खिलाड़ी को पानी के लिए बीच में ही अभ्यास छोड़कर घर जाना पड़ रहा है। स्टेडियम में सुबह व शाम को करीब 100 से 150 खिलाड़ियों के साथ साथ नगर और ग्रामीण क्षेत्र के के लोग भी सैर करने के लिए आते हैं। यहां रात 9 बजे तक लोगों की भीड़ रहती है। बच्चों के साथ उनके पैरेट्स भी साथ आते हैं। इस स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता हो चुकी हैं।
उस समय भी विभाग ने यहां पर पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना तक नहीं बनाई। फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान भी केवल पानी के टैंकर मंगवाकर काम चला दिया। और इन कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारी भी निरीक्षण करते हैं, लेकिन आज तक स्टेडियम में इस पानी की समस्या की तरफ किसी का ध्यान नहीं दिया। पानी के अभाव में
खिलाड़ियों को स्टेडियम में पीने के पानी के साथ बाथरूम की सुविधा भी नहीं मिल रही है।
अभ्यास के दौरान पानी की अधिक जरूरत
खोखो कोच दुर्गेश धुर्वे जीत नागले ऋतिक प्रजापति ने कहा कि प्रेक्टिस के दौरान खिलाड़ियों को काफी पसीना बहाना पड़ता है और उसके कारण प्यास भी लगती है, लेकिन स्टेडियम में आसपास कोई पानी नहीं है। घर से ही केन से पानी लाना पड़ता है
इनका कहना हूँ
रेलवे स्टेडियम इंचार्ज से बात करके बताता हूं पीने का पानी की व्यवस्था जल्द बनाई जाएगी
आमला नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गॉडरे