घोड़ा डोंगरी नगर के जुझारू व्यक्तित्व के धनी विशाल बत्रा को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर मिले दायित्व की खुशी आज हॉस्पिटल चौक पर देखी गई. बड़ी संख्या में नगरवासी प्रशंसक और भाजपा कार्यकर्ता विशाल बत्रा का स्वागत करने के लिए अस्पताल चौक पर एकत्रित हुए ।
एक वोट जरूर दे
https://www.cutebabyvote.com/april-2026/?contest=photo-detail&photo_id=478963
विशाल के घोड़ाडोंगरी पहुंचने पर आतिशबाजी कर ढोल बाजे के साथ फूलमालाओं से मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर समीर पाठक ने गीत छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी हम हिंदुस्तानी गाया। विशाल बत्रा के घोड़ाडोंगरी आगमन पर दीपक उईके विकास बत्रा,पिता रमेश बत्रा, डॉक्टर दीपक मालवीय पंकज नागवंशी समीर पाठक नीलेश मालवीय नीतेश भुजवरे निर्मल सोलंकी विकास सोनी नरेंद्र चौकसे नारायण मालवी जिंदर छाबड़ा नितेश भुजवरे दीपक धोटे अशोक मालवी राजेश महतो कन्हैया राठौर गुड्डा खातरकर आकाश कुदारे सुरेंद्र चौहान आशीष यादव दीपक सोनारे मदन मामा सिटी छाबड़ा राकेश अरोड़ा भरत अरोरा त्रिभुवन पांडे आशीष यादव बंटू मालवीय बाबू सपरा पंकज स्वर्णकार डॉक्टर कृष्ण गोपाल अग्रवाल गौतम पाटले आभाष मिश्रा राकेश मालवीय मोनू महाराज इंदल यादव राजेश प्रजापति दिलीप घोड़ले आशीष पेडारकर, बबलू भमोडिया गुलशन अकोले, चन्दन हनोते, शशांक वड़ीवा, अभिनव साहू, यश मालवीय, पीयूष मालवीय, आयुष मालवीय,ललित मालवीय श्याम बारसे तुला साहू
सहित बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने फूल माला और पुष्प गुच्छ देकर मिठाई खिलाकर विशाल बत्रा का स्वागत किया । इस अवसर पर अपने संबोधन में विशाल बत्रा ने कहा कि अपनों के बीच कैसा स्वागत यह तो आप लोगों का स्नेह है जिसे प्रकार पाकर मन अभिभूत हो जाता है इस स्वागत के लिए उन्होंने सभी नगर वासियों का आभार व्यक्त किया।
उसके बाद रैली के रूप में ढोल बाजे की गूंज के साथ सभी लोग उनके निवास पर पहुंचे जहां पर स्वल्पाहार का आयोजन किया गया और सभी ने विशाल बत्रा को बीजेपी मध्य प्रदेश में प्रदेश सहमीडिया प्रभारी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।












