लाला हरदोल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का हुआ समापन
आमला ब्लाक के ग्राम अंधारिया मे लाला हरदोल बाबा मंदिर, हनुमान जी महाराज,, शिव पंचायत, राधा कृष्ण जी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन आज भंडारा प्रसादी के साथ संपन्न हुआ। पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री जी के मुखार बिन्द से चल रही शिव महापुराण कथा का दूर दराज से आये हुए श्रद्धालु ग्रामीणजनो द्वारा आनंद के साथ कथा का रसपान किया एवं प्राण प्रतिष्ठा मे आचार्य प. श्रीं मुक्तानंद जी शास्त्री, प. अभिषेक पूरी शास्त्री जी, एवं अन्य ब्राम्हणो द्वारा
लाला हरदोल जी हनुमान जी महाराज, शिव पंचायत, राधा कृष्ण भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं शिखर कलश चढ़ाया गया। एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गड़ेकर जी द्वारा कार्यक्रम का संचालन कर सात दिवसीय कथा के कथा वाचक प. श्रीं अनुराग कृष्ण शास्त्री जी, आचार्य श्रीं मुक्ता नंद जी शास्त्री प सुमरन पूरी गोस्वामी सहित समस्त ब्राम्हण गण, समस्त संगीत टोली, अथितियों का स्वागत कर सम्मान किया गया।







