मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल ने रैली निकालकर डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

 

बैतूल सर्किट हाउस में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुआ आयोजन

बैतूल/सारनी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई बैतूल ने सोमवार को अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रांताध्यक्ष शलभ भदोरिया जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष रंजीत सिह के नेतुत्व मे डिप्टी कलेक्टर तृप्ति पतारिया को सौंपा। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ

पदाधिकारियों ने बताया कि ज्ञापन में पत्रकारों के हितों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। इनमें मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सुविधाएं प्रदान करना, असंगठित पत्रकारों के लिए सुरक्षा कवरेज, पत्रकार कल्याण कोष की राशि में वृद्धि, जिले में मीडिया सेंटर की स्थापना, प्रेस क्लब भवन का निर्माण एवं राज्य स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने जैसी मांगें प्रमुख हैं। संघ के प्रतिनिधिमंडल में संभागीय पदाधिकारी अब्दुल रहमान खान,जिला महासचिव विवेक भदौरिया,जिला उपाध्यक्ष गुणवन्त बबलू चड्डा,विलास चौधरी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर,शमीम रिजवी,कालीदास चौरासे,छविनाथ भारव्दाज,विजय सिंह तोमर,भीम बहादुर थापा,कमलेश जावलकर,अशोक बाऱंगे,योगेश गुप्ता,संतोष लिखितकर,संदीप झपाटे,नरेन्द्र राठौर, नितिन देशमुख,अमन सिंह कुशवाहा,विकास बत्रा,संतोष

जावलकर,मेहफूज,पंकज अग्रवाल,निर्मल सोलंकी, धर्मेन्द्र राय,अंजनी सिहं,अविनाश उईके, जितेंद्र शर्मा,दुर्गाप्रसाद जौनजारे,राकेश शर्मा,अशोक राठौर,अनिल सोनपुरे,रमेश कुमार राय,प्रकाश डेहरिया,आशीष प्रजापति,संतोष भलावी सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। अपर कलेक्टर ने संघ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ज्ञापन को शासन स्तर पर भेजा जाएगा और संबंधित विभागों से समुचित कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।