सर्व ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी गठित
पं.सुनील शर्मा अध्यक्ष पं.समीर पाठक सचिव पं.ललित शर्मा उपाध्यक्ष बने
घोड़ाडोंगरी – घोड़ाडोंगरी सर्व ब्राह्मण समाज पिछले कई वर्षों से समाज के वरिष्ठ पं. मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में और पं. विजयकांत मिश्रा पं. डॉ विजय शर्मा पं. कृष्ण केशव शुक्ला प.सन्तोष पारासर, पं. त्रिभुवन पांडे के मार्गदर्शन में कार्य करता आ रहा है लेकिन अब समाज के अध्यक्ष पं. मनोहर लाल शर्मा जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण अध्यक्ष प.मनोहर लाल शर्मा के निर्देशानुसार समाज ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें सर्वसम्मति से पंडित सुनील शर्मा को अध्यक्ष चुना गया और उपाध्यक्ष पद पंडित ललित शर्मा को एवं सचिव के पद पर पंडित समीर पाठक को मनोनीत किया गया
सर्वसम्मति से लिये इस निर्णय से समाज के सभी बन्धुओं में हर्ष का माहौल है सर्व ब्राह्मण समाज घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर पंडित सुनिल शर्मा ने कहा कि समाज ने मुझे जिस भरोसे के लेकर समाज की ये महत्वपूर्ण जवाबदारी दी है मैं पूरी मेहनत और लगन के साथ इस जवाबदारी को निभाउंगा और जल्द ही समाज की कार्यकारिणी बनाकर घोषणा की जाएगी। उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त पंडित ललित शर्मा ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ पद का एवं समाज का मान रखते हुए समाज हित में काम करूँगा। सचिव के पद पर नियुक्त हुए पंडित समीर पाठक ने कहा कि समाज ने मुझे इस महत्वपूर्ण पद पर जो नियुक्त किया है मैं पूरी निष्ठा के साथ समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में युवाओं के साथ मिलकर समाज को नई दिशा देने की पूरी कोशिश करूंगा।
ब्राह्मण समाज की इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप प.विजय शर्मा प.सन्तोष पारासर प.त्रिभुवन पांडेय प. रामगोपाल शर्मा प.संजय शर्मा प.गिरीश तुकदेव प.आभास मिश्रा प.प्रवीण शर्मा प.आशीष भट्ट प.बिंदु शुक्ला प.शिवनारायण तिवारी प.दुर्गेश सारस्वत प.हर्ष शर्मा सहित समस्त ब्राह्मण समाज उपस्थित हुए।







