सतपुडा ताप विद्युत गृह से 5 कार्मिकों का मुख्य अभियंता कैथवार ने किया सम्मान

 

आशीष उघड़े जिला बैतूल‌ (सारनी) l सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से अपनी अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर अक्टूबर माह में 5 कार्मिक सेवानिवृत्त हुए।

सेवानिवृत्त हुए सभी कार्मिकों का पुष्प गुच्छ से महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन नरेश पनवार ने भव्य स्वागत किया। मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार और ,अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वय एस एन सिंह, राजीव गुप्ता,पीयूष गुप्ता मुख्य रसायनज्ञ, नरेश पनवार महाप्रबंधक ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारी, कर्मचारीयों को विभाग की ओर से शाल श्रीफल और मिष्ठान एवं सामुहिक फोटो भेंट किया। सेवानिवृत्त हुए गजानन कुरूमभटे, भागचंद प्रजापति, जितेंद्र सिंह तोमर, अशोक खंडागरे, दिवाकर को समिती की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया । मुख्य अभियंता श्री कैथवार ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अभियंता कैथवार ने अपने उदबोधन में वरिष्ठ कार्मिको की सेवा और उनके अनुभव को कंपनी प्रबंधन सदैव याद करेगी। जिसकी पूर्ती संभव नहीं है, वरिष्ठ कर्मचरियों के योगदान को भुलाया नही जा सकता। स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि

समिती मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सभी ताप और जल विद्युत गृहों और जबलपुर मुख्यालय में कार्य कर रही है। अक्टूबर माह में श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह से समिती के नियमित सदस्यों को भी भव्य समारोह में मुख्य अभियंता जे सी जुनेवाल ने सम्मानित किया। सचिव अंबादास सूने ने बताया कि समिती के नियमित सदस्य का आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग तत्काल प्रदान किया जाता है। सदस्य के आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो 12 किश्त में वेतन से कटौती कर समायोजित किया जाता है।

समिती की स्थापना में संस्थापक सचिव वासुदेव गुरव सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाधिकारी जबलपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समिती श्री गुरव के इस कार्य के लिए उनका अभिनंदन करती है। इस अवसर पर योगेन्द्र ठाकुर, गोपालराम अरोरा,नितीन नामजोशी स्व सुरक्षा निधी समिती प्रभारी दोंगलिया,जितेंद्र वर्मा ,सुरेश , अंकुश सहित अनेक सदस्य , कर्मचारी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।