गोपाला गौशाला में पहुंचकर मनाई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती

गोपाला गौशाला में पहुंचकर मनाई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती :-
कलाल समाज के आराध्य राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर घोड़ाडोंगरी कलचुरी कलार समाज के सामाजिक बंधुओ ने भगवान सहस्त्रबाहु जयंती का कार्यक्रम
घोड़ाडोगरी की गोपाला गौशाला में मनाया , युवा कलचुरी कलार समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष भगवान सहस्त्रबाहु जयंती अवसर पर नगर में स्थित गौशाला पहुंचकर सभी गौ माता का पूजन कर उन्हें गौग्रास व उनके भोजन की व्यवस्था करते हैं ,

इसी अवसर पर आज भी नगर के कलचुरी कलार वंश स्वजाति बंधुओ ने सुबह गौशाला पहुंचकर गौशाला की साफ सफाई कर सभी गौ माताओ के लिए सानी हरे चारे की व्यवस्था की वही कलार वंश की सामाजिक महिलाओं द्वारा अपने घरों से गौ माता के लिए मीठी पूरी बनाकर लाये और गौ माता को भोग लगाया सामाजिक बांधो द्वारा भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु के छायाचित्र के समक्ष सहस्त्रदीप प्रचलित किए गए इसके बाद सभी ने भगवान सहस्त्रबाहु की आरती पूजन किया , कलचुरी कलार वंश के सभी स्वजाति बांधो द्वारा प्रत्येक गौ माता के लिए गौ ग्रस की व्यवस्था की गई थी इसके बाद सभी सामाजिक बंधुओ ने मिलकर गौशाला में ही जयंती अवसर पर प्रसादी ग्रहण की गौ सेवक आशीष साहू ने इस पहल को सराहनी है पहल बताते हुए लोगों से अपील की कि वह अपने स्वयं के जन्मदिन व अपने बच्चों के जन्मदिन शादी की सालगिरह माता-पिता की

पुण्यतिथि अवसर पर गौशाला में पहुंचकर गौ माता का आशीर्वाद अवश्य लें जितना हो सके गौ सेवा में अपना समय और सहयोग देने का प्रयास करें कलचुरी कलार वंश के नारायण मालवीय द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु का मित्रों द्वारा पूजन संपन्न कराया गया इस अवसर पर नगर के छोटे-बड़े व युवा वर्ग के सभी कलचुरी कलार वंश सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए ।