बहु मंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण करेगी नगर परिषद

विकास की इबारत लिख रही
नगर पालिका आठनेर।

आठनेर (सारनी) । नगर परिषद आठनेर मुख्य बस स्टैंड पर बहु मंजिला शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण करेगी। जिसको लेकर नगर परिषद आठनेर द्वारा परिषद में प्रस्ताव पारित कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। नगर परिषद की अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने बताया कि आठनेर नगर के मुख्य बस स्टैंड पर विगत पुराने 35 साल कॉम्पलेक्स तोड़कर नवीन शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण कराया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा शॉपिंग कंपलेक्स निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने हेतु उपयंत्री को निर्देशित कर शीघ्र अग्रिम कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष यह भी बताया कि पुराने शॉपिंग कॉम्पलेक्स स्थित किरायेदारों को पुणे उनकी जगह पर दुकान आवंटित की जाएगी । एवं शेष दुकानों की नीलामी की कार्यवाही कर नगर के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्रीय विधायक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आठनेर नगर में विकास को गति मिल रही है। निकाय क्षेत्र के युवाओं की मांग विधायक खंडेलवाल जी प्रयासों से हेतु आरोटोरियम निर्माण 69 लाख रुपए की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हुई है ।

शीघ्र ही निविदा आमंत्रित कर ऑटोटोरियम का निर्माण किया जाएगा । परिषद पार्षदों के सुझाव पर मोक्षधाम सौंदर्यीकरण हेतु लागत राशि 40 लाख का डीपीआर तैयार किया गया है , छोटा बस स्टैंड पर जनसुविधा केंद्र कार्यादेश जारी कर शीघ्र ही निर्माण प्रारंभ किया जाएगा। नगर परिषद आठनेर को निरंतर विकास की गति मिल रही है ।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ लोग विकास की गति को देखकर नगर परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे है