बैतूल । बैतूल जिला क्रिकेट संघ द्वारा संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु 15 वर्षीय खिलाड़ियों की टीम चयनित किया जाना है। बैतूल जिला क्रिकेट संघ के सचिव अनिल दीक्षित ने बताया कि जिस खिलाड़ी का जन्म 01.09.2010 को या उसके बाद हुआ हो वे खिलाड़ी अंडर 15 के ट्रायल के लिए पात्र होंगे । अंडर 15 की ट्रायल दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से स्थान संत थेरेसा स्कूल डॉन बोस्को कैंपस बैतूल पर होंगा । सभी खिलाड़ीयो को अपना जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। बैतूल जिले के बैतूल , मुलताई ,भैसदेही , आमला , घोड़ाडोंगरी ,शाहपुर
एवं सारनी तहसील एवं ग्राम के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोच मोइस मंसूरी से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में शाम 4:00 से शाम 7:00 बजे तक मिले l जिला क्रिकेट संघ के सचिव अनिल दीक्षित ने बताया कि जो खिलाड़ी टीम में सेलेक्ट होंगे उन्हें नर्मदापुरम आदेश अनुसार फ्री रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होंगा ।







