शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में अध्यनरत बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक भालावी का चयन संभाग स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया है दिनांक 23 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतुल में किया गया, इस प्रतियोगिता में बैतुल जिले के 09 कॉलेजो की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें लगभग 70 खिलाड़ियों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिला इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. साहेबराव झरबड़े ने अभिषेक की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खेल विधाओं के माध्यम से भी छात्र को अपना कॅरियर बनाने का अच्छा अवसर मिलता है महाविद्यालय के मीडिया सेल प्रभारी प्रो. हेमन्त कुमार निरापुरे सहित समस्त स्टॉफ ने छात्र की उपलब्धि पर बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. पंकज गायकवाड़ ने बताया की संभाग स्तर की प्रतियोगिता चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीहोर में दिनांक 30 अक्टूबर को आयोजित होजी संभाग स्तर पर चयनित सभी खिलाड़ियों को दिनांक 29 अक्टूबर को संभाग स्तर की प्रतियोगिता के लिये रवाना होंगे।