भाजपा नेता द्वारा रेल्वे पीसीसीएम से शिकायत के बाद खाद की लगी रैक
(घोड़ाडोंगरी) मुंबई से आए रेल्वे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रभात कुमार के घोड़ाडोंगरी स्टेशन निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता दीपक उइके और आभाष मिश्रा ,नितेश भूजवरे,हेमंत साहू,मोनू अग्रवाल द्वारा बैतूल में रैक नहीं लगने की शिकायत के बाद हड़कम्प मच गया
पीसीसीएम द्वारा शिकायत को गंभीरता पूर्वक लिए जाने पर उन्होंने बड़े स्कैंडल की आशंका जताई थी साथ ही उचित निर्णय का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया था
जिस पर बैतूल पहुंचते ही तुरंत खाद की रैक लगी और समितियों को डीएपी खाद भी पहुंचना प्रारंभ हो गया है