असर : जागे जिम्मेदार

प्रवीण अग्रवाल

असर : जागे जिम्मेदार

घोड़ाडोंगरी से कान्हा वाडी होकर अर्जुन गोंधी होते हुए नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग तक जाने वाला मार्ग जिसे भाटिया कुआं के नाम से भी जाना जाता है। इस सड़क मार्ग पर झूलते सूखे हुए पेड़ों के कारण यह मार्ग डेंजर जोन बन गया था और इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को हमेशा ही यह डर लगा रहता था कि कहीं कोई पेड़ किसी वाहन चालक पर गिरकर जानलेवा ना बन जाए।

जिसको लेकर डेंजर जोन बन रहा अर्जुन गोंधी मार्ग खबर का प्रकाशन किया गया और जिम्मेदारों का ध्यान गया और उन्होंने इस मार्ग पर झूलते सूखे पेड़ों को कटवाना प्रारंभ कर दिया है जिससे वाहन चालकों में राहत है।

 

*डेंजर जोन बन रहा अर्जुनगोंदी मार्ग : लापरवाही या किसी का परिवार उजड़ने का इंतजार* https://aajkakhulasa.com/57052/