*विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया….. वर्तमान संदर्भ में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर की परिचर्चा* शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत विभाग द्वारा जारी त्रैमासिक कैलेंडर की गतिविधियों के परिपालन में आज दिनांक 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ.साहेब राव झरबडे ने प्राचीन भारतीय परंपरा में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण अवधारणा पर आधारित व्याख्यान दिए
वर्तमान संदर्भ में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा में अपने वक्तव्य देते हुए प्रो हेमंत कुमार निरापुरे ने कहा कि आज के तकनीकी युग में युवा वर्ग बहुत ज्यादा मानसिक विकृति के चपेट में आ जाते हैं और बिना सोचे समझे गलत निर्णय ले बैठते हैं। मानसिक स्वास्थ्य की चर्चा करते हुए डॉ.भूपेंद्र पाटनकर ने वर्तमान परिदृश्य के परिपेक्ष में अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि योग और ध्यान के जरिए अपनी दिनचर्या में सुधार कर अपने शरीर को स्वस्थ कर सकते हैं जिससे आपके मन की स्थिति में भी सुधार होगा। डॉ.दामोदर झारे ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखते हुए मानसिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने हेतु कुछ सुझाव दिए।कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ अजय कुमार चौबे ने किया एवं आभार दर्शन डॉ.आजाब खातरकर ने व्यक्त किया कार्यक्रम में प्रो.राकेश सिसोदिया डॉ.यासमीन जिया डॉ.देवकृष्ण मगरदे डॉ.दामोदर झारे डॉ भूपेंद्र पाटनकर डॉ.राजेश आर्य डॉ.खेमराज महाजन एवं महाविद्यालय स्टाफ सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







