रघुवंशी परिवार में खिला ब्रम्हकमल

घोड़ाडोंगरी नगर के वार्ड क्रमांक 5 में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर नीरज रघुवंशी के परिवार में लगे ब्रह्म कमल के पौधे में फूल खिलने से परिवार में खुशी की लहर छा गई । ब्रह्म कमल खिलने की सूचना मिलते ही लोग भी दर्शन करने पहुंचे और पूजन किया गया।