कॉलेज में रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन

मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक 1684 3696 077 2025 38 दो भोपाल दिनांक 10.9.2025 के अनुसार दिनांक 17 9.2025 से 210.2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है इस क्रम में आज शासकीय महाविद्यालय घोड़ा डोंगरी में रक्त परीक्षण शिविर आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर देवी सिंह सिसोदिया शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी से उपस्थित मेडिकल टीम का स्वागत किया मेडिकल टीम में उपस्थित डॉक्टर पुरुषोत्तम सियाराम डॉक्टर पदमा नागवंशी ने सभी छात्र एवं छात्राओं तथा स्टाफ का हीमोग्लोबिन एवं रक्तचाप की जांच की मेडिकल टीम से आहार एवं पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर सपना कुरावली द्वारा छात्र-छात्राओं को अच्छे स्वास्थ्य हेतु

आहार एवं पोषण की जानकारी दी गई कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रोफेसर राकेश सिसोदिया,मिडिया सेल प्रभारी हेमंत निरापुरे कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर देव कृष्ण मगरदे,डॉ यासमीन जिया डॉक्टर अजय कुमार चौबे डॉ अजब खातरकर डॉक्टर दामोदर झारे शुभम प्रकाश झरबड़े मनीष मालवीय प्रेम सिंह ठाकुर सहित महाविद्यालय छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे l