सीमा अशवारे बनी अध्यक्ष

बैतूल

 

अजाक्स संगठन की घोड़ाडोंगरी इकाई की बैठक में संगठन के कार्यों को मजबूत करने तथा नेतृत्व को और सशक्त बनाने को लेकर अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान ब्लॉक और तहसील स्तर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई और उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सीमा अश्वारे को सौंपी गई, जो शासकीय प्राथमिक शाला बांसपुर में प्राथमिक शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। वहीं तहसील अध्यक्ष पद पर महिला एवं बाल विकास विभाग घोड़ाडोंगरी में कार्यरत सुपरवाइजर शिवबती कुमरे को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र अजाक्स जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे द्वारा सौंपे गए।

इस अवसर पर उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी संगठन के नियमो एवं प्रांतीय अध्यक्ष जे. एन. कंसोटिया (आईएएस) के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि वे संभागीय अध्यक्ष अनिल कापसे एवं जिला अध्यक्ष के सभी निर्देशों का भी पूर्णतः पालन करें। जिला सचिव हेमराज बेले, रामेश्वर अश्वारे, नीतेश राठौर, वंदना बेले, भागरती उइके, अनीता सलाम, लता सिंगारे एवं गायत्री धुर्वे भी बैठक में उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।