सांदीपनि विद्यालय की संकुल स्तरीय बैठक संपन्न । (आदि कर्मयोगी अभियान, समेकित छात्रवृत्ति, गणवेश,पाठ्यपुस्तक वितरण पर शत प्रतिशत कार्य के निर्देश)

घोड़ाडोंगरी। सांदीपनि विद्यालय के संकुल प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा बुधवार संकुल अंतर्गत प्राथमिक/ माध्यमिक एवं हायर सेकंडरी के प्रभारी प्राचार्य/प्रधानपाठकों की बैठक लेकर आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बैनर, पोस्टर ,दीवार लेखन के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया साथ ही जिन स्कूलों में शासन के निर्देशानुसार समेकित छात्रवृत्ति, प्रोफाइल अपडेशन, गणवेश राशि,पाठ्य पुस्तक वितरण, जाति प्रमाण पत्र आदि सभी कार्य टाइम लिमिट दो दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही संकुल कार्यालय में प्रमाणीकरण समस्त प्रधानपाठको को दो दिवस में जमा करने के निर्देश दिए ।

स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत शाला प्रांगण की साफ सफाई, शौचालय की साफ सफाई, आईगॉट ट्रेनिंग, आदि समस्त जानकारी से सभी प्रधान पाठकों को अवगत कराया गया ।प्राचार्य ने समय पर उपस्थित होने सहित विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की बात कही । माध्यमिक शाला फूलगोहन के प्रभारी प्रधानपाठक को आदि कर्म योगी अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया ।इस दौरान संकुल के सभी प्रधानपाठक ,शिक्षक उपस्थित रहे।