घोड़ाडोंगरी – प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी एकता दुर्गा उत्सव समिति घोड़ाडोंगरी में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां मनसा देवी की स्थापना की गई है यहां पर होने वाली ब्रह्ममुहूर्त की आरती का भक्तों को साल भर इंतजार रहता है लगातार चार वर्ष से यहां माँ मनशा देवी की ब्रह्ममुहूर्त की आरती की जा रही है सुबह 5 बजे आरती में सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित होते हैं
श्रद्धालुओं का कहना है की यहां की ब्रह्म मुहूर्त की आरती में आने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है साथ ही मनसा देवी की कृपा से हमारे सभी कार्य पूर्ण होते हैं ह्रदय से माँ की ब्रह्ममुहूर्त की आरती करने का ये अदभुत अनुभव मिलता है।
एकता दुर्गा उत्सव समिति घोड़ाडोंगरी आप सभी भक्तों से सुबह 5 बजे इस ब्रह्ममुहूर्त की आरती में अपनी हाजरी लगाने हेतु आपको सादर आमंत्रित करता हैं।







