उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम परीक्षा दिनांक 20 सितंबर 2025 को सम्पन्न

घोड़ाडोंगरी–उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 20 सितंबर 2025 को आयोजित परीक्षा विकास खंड स्रोत समन्वयक पी सी बोस के कुशल नेतृत्व मे सफलतापूर्वक संपन्न हुई।जिले से पधारे जिला सह समन्वयक कुशलेश धाडसे एवं

एपीसी राजेश तुरिया ने विभिन्न परीक्षा केंद्रो का सघन निरीक्षण किया और उन्होंने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य नवसाक्षरो के ज्ञान का मूल्यांकन कर उन्हे औपचारिक शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना तथा जीवनोपयोगी कौशलो के प्रति जागरूक करना रहा।
विकास खंड सह समन्वयक कल्पनाथ भारद्वाज ने बताया कि जनपद शिक्षा केन्द्र घोड़ाडोंगरी के 210 परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके इसलिए विकास खंड स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया गया निरीक्षण दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रो का सघन निरीक्षण किया । परीक्षा उल्लास पूर्ण वातावरण मे सम्पन्न हुई। परीक्षा संचालन मे स्थानीय प्रशासन आंगनवाडी कार्यकर्त्ता, पंचायत सचिव, सहायक सचिव, कोटवार, शिक्षक, सामाजिक चेतना केंद्र के प्रभारी, अक्षर साथी, बी ए सी, सी ए सी, संकुल सह समन्वयक, बी आर सी कार्यालय स्टाप, सामाजिक संगठन तथा

जनप्रतिनिधियो का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ। परीक्षा मे लगभग 7500 के करीब परीक्षार्थियो की सहभागिता यह दर्शाती है कि समाज मे साक्षरता एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक चेतना बढी है।परीक्षार्थियो ने न केवल अक्षर ज्ञान अपितु व्यवहारिक शिक्षा और व्यावसायिक ज्ञान के प्रति उत्साह प्रदर्शित किया।
इस परीक्षा के अवसर पर विकास खंड सह समन्वयक कल्पनाथ भारद्वाज ने प्रतिभागियो का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आजीवन सीखने की संस्कृति को प्रोत्साहित करता है

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा को आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया गया है ताकि “पढेगा भारत बढेगा भारत ” का लक्ष्य पूर्ण किया जा सके।