अपने शहर में सम्मानित होगी बैतूल की बेटिया डाटर्स-डे पर अपनो के बीच मिलेगा मणिकर्णिका सम्मान

बैतूल। कहते है देश दुनिया में नाम कमाने के बाद भी हर व्यक्ति अपनो की शाबासी पाने के लिए हमेशा लालायित रहता है। ऐसे में बैतूल शहर में डाटर्स डे 28 सितंबर को आयोजित हो रहे मणिकर्णिका सम्मान में ऐसी कई बेटियो को भी बुलाया गया है जो बैतूल में जन्मी, पली, बढ़ी और आज देश के विभिन्न शहरों में अपना, परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन कर रही है। मणिकर्णिका सम्मान-2025 को प्राप्त करने के लिए इस वर्ष 6 ऐसी बेटियां बैतूल आ रही है जो विभिन्न क्षेत्रों में अपना अलग मुकाम हासिल कर चुकी है। यह वह बेटियां है जिनकी उड़ान के लिए आसमान भी कम है। कुछ ऐसी भी है जिन्होंने अभावों और तकलीफों को दरकिनार कर अपनी परिस्थितियों से लड़ते हुए सफलता पाई तो कुछ नाम ऐसे भी है जिन्होंने देश और विदेश में बैतूल को गौरवान्वित किया।

*विभिन्न प्रदेश एवं शहरों से एक दिन के लिए घर लौटेंगी 6 बेटियां*
बैतूल की प्रतिभाशाली एवं देश सेवा में तत्पर बेटी विंग कमांडर मनाली शुक्ला (तमिलनाडू), जिले के ख्यातिनाम हास्य कवि स्व. नीरज पुरी की बेटी आस्था पुरी (मुम्बई), पीडब्लयूडी सीहोर में पदस्थ सब इंजीनियर सुनीता धुर्वे (सीहोर), इंटरनेशनल कराते खिलाड़ी धडक़न शाह एवं कल्याणी कोडोपे भोपाल से तथा मुम्बई से जीएसटी इंस्पेक्टर प्राची धोटे मणिकर्णिका सम्मान के लिए बैतूल आ रही है। मणिकर्णिका के मंच के लिए भी वह पल गौरव से भरा होगा जब बैतूल की एक बेटी स्व. नेहा अभिषेक श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में बैतूल की बेटियां सम्मान प्राप्त करेगी।
*रामकृष्ण बगिया में होगा समारोह*

जिले के प्रसिद्ध नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ वसंत श्रीवास्तव एवं एड. नीरजा श्रीवास्तव की बिटिया स्व. नेहा अभिषेक श्रीवास्तव की स्मृति मेंं इस वर्ष भी रामकृष्ण बगिया में सम्मान समारोह का आयोजन डाटर्स डे 28 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे से होगा। बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति, श्रीवास्तव दम्पत्ति, धीरज बोथरा संचालक बोथरा शॉपिग सेंटर, विवेक मालवीय कांतिशिवा गु्रप बैतूल, एचमार्ट धीरज हिराणी, अतुल गोठी होटल आईसीईन,बंटी मालवीय रामकृष्ण बगिया, राजेश आहुजा आदित्य होण्डा शोरुम, निर्गुण देशमुख-कमलेश गढ़ेकर वीवीएम बैतूल, समाजसेवी मनीष दीक्षित,

अतीत पंवार अध्यक्ष नागरिक बैंक बैतूल, अभिमन्यु श्रीवास्तव प्रबंधक एमपी विनियर्स प्राईवेट लिमि,हेमंत पगारिया पगारिया स्टेशनरी एंड स्पोर्ट्स, डॉ कृष्णा मौसिक आरके मेमोरियल हॉस्पीटल, राजेश गुगनानी संचालक आर के अनमोल श्री गुरुकृपा ट्रेडिंग सहित प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साझा प्रयास से जिले में आयोजित होने वाले मणिकर्णिका सम्मान का आयोजन इस वर्ष भी रामकृष्ण बगिया में दोपहर 1.30 बजे से आयोजित होगा।