*सेवा कार्य के साथ भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ताओ ने करी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ आयु होने की कामना*

प्रमोद सूर्यवंशी

*प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ताओं ने फल वितरण एवं स्वच्छता अभियान चला कर किए सेवा कार्य*

_________________________
*प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर भाजपा आमला के द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न आयोजन*

आमला ।
दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने विभिन्न सेवा गतिविधि की शुरुआत कर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया ।

*स्वच्छता अभियान एवं फल वितरण के साथ किया सेवा पखवाड़ा का आगाज*
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी आमला नगर मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारीयों एवं मातृ शक्ति ने सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तदोपरांत शासकीय सिविल अस्पताल आमला में मरीजों को फल बिस्किट वितरण किया गया ।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारि गण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ में सम्मिलित हुए।
भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने नगर मंडल अंतर्गत विभिन्न संगठनात्मक बूथों पर सेवा पर्व अंतर्गत स्वच्छता अभियान पौधारोपण एवं अन्य सेवा कार्य किए।

*भाजपा कार्यकर्ताओ ने करी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ आयु होने की कामना*
भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति स्थल मां रेणुका धाम परिसर छावल रेल्वे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर दुर्गा मंदिर बोड़खी के माता मंदिर , हनुमान मंदिर ससाबढ़ स्थित मंदिर समेत विभिन्न संगठनात्मक बूथों के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई की गई। धार्मिक स्थलों पर साफ सफाई के पश्चात् भगवान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने एवं उनके यशस्वी नेतृत्व में देश की निरन्तर प्रगति की कामना करी।
गौरतलब है की भाजपा आमला के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे सेवा पर्व अंतर्गत 25 सितंबर को नगर मंडल आमला के प्रत्येक संगठनात्मक बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती कार्यक्रम एवं मन की बात कार्यक्रम का आयोजन प्रमुखता से किया जाएगा ।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश मालवीया अशोक नागले सेवा पखवाड़ा प्रभारी राजेश पंडोले सह प्रभारी गोपेन्द्र सिंह महामंत्री प्रदीप ठाकुर हरि यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारि गण उपस्थित रहे।

Comments are closed.