*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के निमित मंडल स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न*

Pramod Suryavanshi

 

*आमला नगर मंडल प्रभारी दीपक सलूजा ने सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की दी जानकारी*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में भारतीय जनता पार्टी आमला नगर मंडल स्तरीय कार्यशाला स्थानीय भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई ।
भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ । भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दीपक सलूजा के द्वारा आगामी सेवा पखवाड़ा के निमित मंडल कार्यशाला में आगामी सेवा पखवाड़ा के निमित आयोजित स्वच्छता अभियान स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिवर समेत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रत्येक संगठनात्मक बूथों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान करी।

कार्यशाला को संबोधित कर मंडल प्रभारी दीपक सलूजा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय केंद्रित विकासोन्मुखी योजनाओं से समाज में अंतिम पंक्ति का व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। 2014 के बाद से विकसित भारत के संकल्प के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 24×7 सेवा एवं विकास कार्यों के माध्यम से राष्ट्र आराधना में लगे हुए है ।

आगामी 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी मंशा अनुरूप आम जनों की सहभागिता के साथ भाजपा के समस्त कार्यकर्ता जन्मोत्सव को सादगी पूर्ण मनाते हुए विभिन्न सेवा कार्य करेंगे ।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने आभार व्यक्ति किया कार्यशाला का संचालन सेवा पखवाड़ा प्रभारी राजेश पंडोले एवं सहप्रभारी गोपेन्द्र सिंह बघेल के द्वारा किया गया।

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंडल प्रभारी का आत्मीय अभिनंदन*
भारतीय जनता पार्टी आमला मंडल के प्रभारी के रूप में
सेवा पखवाड़ा मंडल स्तरीय कार्यशाला के निमित प्रथम आगमन पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दीपक सलूजा का आमला मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारीयो ने शाल श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख भाजपा अशोक नागले, हरि यादव राजेश झा बीरबल सिंह रघुवंशी अशोक झा समेत भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे ।