सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्टेट बैंक का किया भ्रमण

विद्यार्थियों ने बैंकिंग कार्यप्रणाली एवं नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं व अन्य जानकारी से हुए अवगत ।
घोड़ाडोंगरी । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी के कक्षा 11 एवं 12वीं अर्थशास्त्र विषय एवं ब्यूटी वेलनेस के विद्यार्थियों ने गुरुवार स्टेट बैंक आफ इंडिया घोड़ाडोंगरी का भ्रमण किया ।स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर श्री अरविंद सिंह ने शाला के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का स्वागत किया । ब्रांच मैनेजर श्रीअरविंद सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को बैंकिंग कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया जिसमें एजुकेशन लोन, स्टार्ट अपलोन पर्सनल लोन आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी । शाला के विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का काफी अच्छे से उत्तर दिया साथ ही प्रधानमंत्री बीमा योजना के बारे में विस्तृत रूप से विद्यार्थियों को बताया एवं अपने माता-पिता को बीमा करने के लिए प्रोत्साहित करने की समझाइए दी । उन्होंने साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत रूप से बताया किसी भी अनजान लिंक पर ई –

केवाईसी न करने की सलाह दी ।इसी प्रकार राशि डबल करने जैसे वादों के लालच में ना कर किसी राष्ट्रीयकृत बैंक से ही रूपयो के लेनदेन करने की सलाह दी । किसी अनजान व्यक्ति, बीमा कंपनी से लोन या अन्य लेनदेन न करने की सलाह दी । शाला के विद्यार्थियों द्वारा बैंकिंग कार्यप्रणाली एवं महत्वपूर्ण जानकारी के लिए ब्रांच मैनेजर अरविंद सिंह को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।इस दौरान प्राचार्य श्री विवेक तिवारी एवं शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहे ।